Hot Seats: PM Modi से लेकर कंगना रनौत तक, देखें सातवें चरण की हाई प्रोफाइल सीटें

Updated : May 29, 2024 23:41
|
Editorji News Desk

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है, सातवें चरण के लिए 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर वोटिंग है. आखिरी चरण में कुल 904 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी सीट से लेकर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की डायमंड हार्बर सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. इसी के साथ कंगना रनौत की मंडी सीट, रवि किशन की गोरखपुर सीट और लालू यादव की बेटी मीसा भारती की सीट भी सुर्खियों में है. आइए एक नजर 7वें चरण की हॉट सीट और कैंडिडेट पर डालते हैं. 

7वें चरण की हॉट सीट और कैंडिडेट

वाराणसी (यूपी)    -    नरेंद्र मोदी, BJP    
गोरखपुर (यूपी)    -  रवि किशन, BJP 
गाजीपुर (यूपी)     -  अफजाल अंसारी, SP
मंडी (हिमाचल)    -  कंगना रनौत, BJP
मंडी (हिमाचल)     - विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस
पटना साहिब (बिहार)  -  रविशंकर प्रसाद, BJP    
बठिंडा (पंजाब)   -     हरसिमरत कौर बादल, SAD
चंडीगढ़        -    मनीष तिवारी, कांग्रेस
डायमंड हार्बर (प. बंगाल)  -  अभिषेक बनर्जी, TMC
खडूर साहिब (पंजाब)   -   अमृतपाल सिंह, निर्दलीय
पाटलिपुत्र (बिहार)  - मीसा भारती, RJD    
हमीरपुर (हिमाचल) - अनुराग ठाकुर (BJP)

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में कहां कितनी सीटों पर वोटिंग है. आइए एक नजर उसपर भी डाल लेते हैं. 

सातवें चरण में कहां, कितनी सीटों पर वोटिंग-

  • उत्तर प्रदेश- 13
  • बिहार- 08
  • पश्चिम बंगाल- 09
  • ओडिशा- 06
  • पंजाब- 13
  • हिमाचल- 04
  • झारखंड- 03
  • चंडीगढ़- 01

यानी कुल सीटें हैं 57. लेकिन इन 57 सीटों पर उम्मीदवार हैं 904. मतलब ये कि 847 उम्मीदवारों को इस बार हार का स्वाद चखना पड़ेगा. लेकिन हर नेता इस वक्त अपनी जीत का दावा जरूर ठोकता नजर आ रहा है. 

ये भी पढ़ें: Varanasi में PM Modi को पटखनी दे पाएंगे कांग्रेस के Ajay Rai? जानें कितना बड़ा है उनका रसूख ?

PM Modi

Recommended For You

editorji | चुनाव 2024

PM Modi की समर्थकों से अपील 'अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'मोदी का परिवार' हटा सकते हैं'

editorji | चुनाव 2024

JDU vs Congress: 'नीतीश का मन बन रहा होगा फिर वापस आने का', कांग्रेस ने दिया जेडीयू को जवाब

editorji | चुनाव 2024

Lok Sabha Elections: तीसरी पार्टी ने बिगाड़ा खेल, नहीं तो INDIA गठबंधन को मिल सकती थीं 9 और सीटें

editorji | चुनाव 2024

NEET Result 2024: NEET UG में ग्रेस मार्क्स देकर बनाए गए 6 टॉपर, NTA ने दी सफाई  

editorji | चुनाव 2024

General Election: मंत्री पद की मांग को लेकर चिराग ने दिया अहम बयान, अपने लक्ष्य का भी किया खुलासा