Karanpur Election : राजस्थान के श्रीगंगानगर के करणपुर विधानसभा पर वोटिंग जारी है. सुबह 7 बजे से यहां वोटिंग हो रही है. बीजेपी उम्मीदवार और राजस्थान के मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह ने अपना वोट डाला. आपको बता दें कि सुरेन्द्र पाल सिंह को भजनलाल मंत्रिमंडल में पहले ही शामिल किया जा चुका है. कांग्रेस ने आयोग से इसको लेकर शिकायत भी की है. कांग्रेस के प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण यहां चुनाव रद्द कर दिया गया था. पार्टी ने यहां उनके बेटे रूपेंद्र कुन्नर को उम्मीदवार बनाया है