Gujarat Election: 'अबकी बार फिर परिवार', गुजरात चुनाव में दिखा वंशवाद...21 नेताओं के बेटों को टिकट

Updated : Nov 25, 2022 11:30
|
Editorji News Desk

Gujarat Election 2022 : राजनीतिक दलों का गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Election) में टिकट बंटवारे को लेकर किया गया चयन इस बात की तस्दीक करता है कि राजनीति में वंशवाद (Dynasty) की जड़ें कितनी गहरी हैं. दरअसल, इस बार गुजरात के रण में ऐसे 21 उम्मीदवारों पर दांव खेला गया है जो सियासी परिवारों से आते हैं. चुनावी समीकरणों को साधने में जुटी कांग्रेस (Congress) ने 13, बीजेपी ने सात जबकि एसपी ने एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा है जो राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखते हैं. 

Gujarat Election: बीजेपी ने 7 बागियों के खिलाफ लिया एक्शन, निर्दलीय नामांकन करने पर गिरी गाज

पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों पर दांव

इसी कड़ी में कांग्रेस ने गुजरात के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को उम्मीदवार बनाया है जिसमें पूर्व सीएम अमर सिंह चौधरी के बेटे तुषार चौधरी और पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला (Shankersinh Laxmansinhji Vaghela ) के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला का नाम शामिल हैं. वहीं एसपी ने कुतियाना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक संतोखबेन जडेजा के बेटे कांधल जडेजा को उम्मीदवार बनाया है.

Gujarat Election 2022: कांग्रेस का गढ़ रहा सोमनाथ क्यों है बीजेपी के लिए अहम, जानिए

बीजेपी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक भट्ट के बेटे भूषण भट्ट को जमालपुर-खाडिया जबकि पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर विट्ठल रादडिया के बेटे जयेश रादडिया को जेतपुर सीट से टिकट दिया है. अहम ये है कि बीजेपी ने राजनीतिक परिवारों से आने वाले सात में से जिन तीन चेहरों को उम्मीदवार बनाया है वो तीनों कांग्रेस नेताओं के पुत्र हैं. बता दें कि गुजरात में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को वोटिंग होगी जबकि आठ दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे. 

BJPAmarsinh ChaudharyCongressGujarat Assembly Election 2022

Recommended For You

editorji | चुनाव 2024

PM Modi की समर्थकों से अपील 'अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'मोदी का परिवार' हटा सकते हैं'

editorji | चुनाव 2024

JDU vs Congress: 'नीतीश का मन बन रहा होगा फिर वापस आने का', कांग्रेस ने दिया जेडीयू को जवाब

editorji | चुनाव 2024

Lok Sabha Elections: तीसरी पार्टी ने बिगाड़ा खेल, नहीं तो INDIA गठबंधन को मिल सकती थीं 9 और सीटें

editorji | चुनाव 2024

NEET Result 2024: NEET UG में ग्रेस मार्क्स देकर बनाए गए 6 टॉपर, NTA ने दी सफाई  

editorji | चुनाव 2024

General Election: मंत्री पद की मांग को लेकर चिराग ने दिया अहम बयान, अपने लक्ष्य का भी किया खुलासा