On This Day in History 6 Dec: अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस, जान‍िए 6 द‍िसंबर का इत‍िहास

Updated : Dec 05, 2023 23:13
|
Editorji News Desk

On This Day in History 6 Dec: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है. लेकिन आज के इतिहास में यह जान लेना बेहद जरूरी होगा कि विवादित स्थल पर बनी बाबरी मस्जिद को छह दिसंबर के दिन ही गिराया गया था. 30 साल पहले अयोध्या में घटी यह घटना इतिहास में प्रमुखता के साथ दर्ज है. 6 दिसंबर 1992 वो तारीख है जब राम मंदिर निर्माण के लिए सांकेतिक नींव रखने के इरादे से अयोध्या पहुंचे हजारों लोगों ने अचानक बाबरी मस्जिद का गुंबद गिराकर इस दिन को इतिहास में दर्ज करवा दिया.

आज के इतिहास का दूसरा अंश संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से जुड़ा है. 6 दिसंबर 1956 में भारतीय राजनीति के मर्मज्ञ, विद्वान शिक्षाविद और संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का निधन हुआ था.

आज के इतिहास का तीसरा अंश वारेन हेस्टिंग्स से जुड़ा है. 6 दिसंबर 1732 को ब्रिटेन के आक्सफर्डशायर में जन्मे वारेन का नाम इतिहास में भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गवर्नर जनरल के तौर पर दर्ज है.

देश- दुनिया में 6 दिसंबर का इतिहास

1732: भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स का जन्म.

1917: फिनलैंड ने खुद को रूस से स्वतंत्र घोषित किया.

1946: भारत में होमगार्ड की स्थापना.

1956: संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का निधन.

1992: अयोध्या में उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद को गिरा दिया.

2007: आस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख छात्रों को अपने साथ कृपाण ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने की मिली अनुमति.

On This Day in History 5 Dec: दो महान शख्सियत से जुड़ा है आज का इतिहास

On This Day in History

Recommended For You

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास