On This Day in History 21 Nov: आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है 'विश्व टेलीविज़न दिवस', जानिए इतिहास

Updated : Nov 20, 2023 22:42
|
Garima Singh

On This Day in History 21 Nov: आज विश्वभर (Aaj ka itihas) में मनाया जा रहा है 'विश्व टेलीविज़न दिवस' ('World Television Day'.). 21 नवंबर साल 1966 को आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहला वर्ल्ड टेलीविज़न फोरम आयोजित किया था.  'विश्व टेलीविज़न दिवस' के मौके पर आइये टेलीविज़न के इतिहास पर एक नजर डालते हैं. आज के समय में जो टीवी का स्वरुप हम देखते हैं शुरूआती दौर में ये इससे एकदम अलग था. तब इलेक्ट्रॉनिक टीवी की जगह पर मकैनिकल टीवी बनाई जाती थी, साल 1922 में स्कॉटिश वैज्ञानिक जॉन लॉगी बेयर्ड और अमेरिकन आविष्कारक चार्ल्स फ्रांसिस जेनकिंस के बनाए टेलीविज़न को ही दुनिया का पहला सफल टेलीविज़न माना गया लेकिन ये भी स्वरुप में मकैनिकल ही था. बाद में साल 1925 तक फ़िलो टेलर फ़ार्न्सवर्थ (Philo Taylor Farnsworth) नाम के वैज्ञानिक ने पहले इलेक्ट्रॉनिक टीवी (first electronic tv) बनाने में सफलता हासिल की.  फ़िलो द्वारा बनाया गया डिवाइस मूविंग इमेज को इलेक्ट्रॉन्स बीम की सहायता से पकड़ने में सफल हो गया था. फिर क्या था टेलीविज़न के स्वरुप में लगातार बदलाव होता चला गया और साल 2008 से दुनिया में स्मार्ट टीवी चलन में आ गया.

आज के इतिहास का दूसरा अंश भारत के 'पहले डाक टिकट' से जुड़ा हुआ है. 21 नवंबर साल 1947 को भारत सरकार ने आज ही के दिन अपना पहला डाक टिकट (first postage stamp) जारी किया था. इस डाक टिकट पर 'जय हिन्द' के नारे के साथ टिकट के बीच में लहरातें हुए तिरंगे की तस्वीर छपी थी. इस डाक टिकट की कीमत साढ़े तीन आना थी.  वैसे तो ये डाक टिकट कहने को एक कागज का छोटा सा टुकड़ा था, लेकिन दरअसल यह इतिहास के पन्नों पर स्वतंत्र भारत का पहला हस्ताक्षर था, जो सारी दुनिया के सामने भारत की विजय का जयघोष कर रहा था.

आज के इतिहास का तीसरा और आखिरी अंश प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक, सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (Sir Chandrashekhar Venkata Raman) (सीवी रमन) से जुड़ा हुआ है. 21 नवंबर साल 1970 में आज ही के दिन सीवी रमन का निधन हुआ था. बता दें सीवी रमन पहले एशियाई वैज्ञानिक थें जिन्होंने नोबेल पुरस्कार जीता था. उन्हें ये पुरस्कार प्रकाश की क्वांटम नेचर के एविडेंस की खोज के लिए दिया गया था उनकी इस खोज को 'रमन इफेक्ट' के रूप में भी जाना जाता है. 

देश- दुनिया में 21 नवंबर का इतिहास

1517 : दिल्ली के शासक सिकंदर लोधी द्वितीय का निधन. 

1872 : कवि और स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म. 

1921 : प्रिंस ऑफ वेल्स (जो बाद में किंग एडवर्ड अष्टम कहलाए) बम्बई पहुंचे और इंडियन नेशनल कांग्रेस ने देशभर में हड़ताल की. 

1939 : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म. 

1941 : गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म. 

1947 : स्वतंत्रता के बाद साढे तीन आने कीमत का प्रथम भारतीय डाक टिकट ‘जय हिन्द’ जारी किया गया. 

1962 : भारत-चीन सीमा विवाद में चीन ने संघर्षविराम की घोषणा की. 

1963 : केरल के थुंबा क्षेत्र से पहला रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत. 

1970 : भारतीय भौतिक विज्ञानी सी वी रमन का निधन. 

2005 : रत्नासिरी विक्रमनायके दूसरी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने. 

2019 : महिन्दा राजपक्षे ने तीसरी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. 

2019 : स्वीडन की 17 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष के लिए अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित. 

2021: मशहूर पंजाबी गायिका गुरमीत बावा का 77 साल की उम्र में निधन. 

 

History of the day

Recommended For You

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास