On This Day in History 1 Dec: आज विश्वभर में 'एड्स दिवस' ('AIDS Day') मनाया जा रहा है. एड्स एक जानलेवा बीमारी है. जो कि HIV वायरस (HIV virus) के संक्रमण से फैलाती है. एड्स के प्रति जागरूकता और बीमारी के रोकथाम के लिए हर साल 1 दिसंबर को 'एड्स दिवस' के रूप में मनाया जाता है. जानकारों के मुताबिक 19वीं शताब्दी में अफ्रीका के कांगो में इसका पहला मामला सामने आया था. पहले ये बीमारी बंदरों में हुई और बंदरों से इंसानों में ट्रांसफर हुई. 1981 के आस-पास अमेरिकी डॉक्टर माइकल गॉटलीब (Dr. Michael Gottlieb) ने समलैंगिकों में इसका पता लगाया लेकिन बाद में दूसरों लोगों में भी इस बीमारी के लक्षण दिखने लगे. साल 1982 में सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन, अमेरिका (Centers for Disease Control and Prevention) ने इस बीमारी के लिए AIDS टर्म का इस्तेमाल किया. लाल रिबन (Red ribbon) को एड्स का सिंबल बनाया गया क्योंकि ये बीमारी खून से जुड़ी हुई थी.
आज के इतिहास के दूसरे अंश में बात करेंगे नागालैंड की...भारत के उत्तर पूर्वी राज्य नागालैंड (Nagaland Day) को 1 दिसंबर साल 1964 में भारत के 16वें राज्य के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता मिली थी. नागालैंड भारत के उत्तर पूर्व राज्यों के 'सेवन सिस्टर्स' ('Seven Sisters') में भी शामिल है. नागालैंड में 100 से ज्यादा जनजातियों के लोग रहते हैं. जिनकी संस्कृति और मान्यताएं अलग-अलग हैं.
इसी के साथ आज के इतिहास के तीसरे अंश में बात भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की होगी. 1 दिसंबर 1988 को आज ही के दिन पाकिस्तान को पहली महिला प्रधानमंत्री मिली. पाकिस्तान की महिला प्रधानमंत्री थीं बेनजीर भुट्टो(Benazir Bhutto was the female Prime Minister of Pakistan) . बता दें इसके बाद भुट्टो ने दो बार पाकिस्तान की बागडोर संभाली. पहली बार 1988 से 1990 तक और दूसरी बार 1993 से 1996 तक वो पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं. 27 दिसंबर 2007 को चुनाव प्रचार के दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.
1640 : पुर्तगाल की 60 वर्ष की गुलामी के बाद स्पेन आजाद हुआ.
1761 : मोम के पुतलों के संग्रहालय बनाने वाली मैडम तुसाद का जन्म.
1959 : दुनिया के 12 देशों ने अंटार्कटिका संधि पर हस्ताक्षर कर अंटार्कटिका महाद्वीप को तमाम सैन्य गतिविधियों से मुक्त करके वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए संरक्षित रखने का संकल्प लिया.
1959 : बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया.
1963 : नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना.
1965 : सीमा सुरक्षा बल (BSF) की स्थापना.
1973 : इजरायल के संस्थापक डेविड बेन गुरियन का निधन.
1987 : अफगानिस्तान में नए संविधान के अनुसार डॉ. नजीबुल्लाह को देश का राष्ट्रपति चुना गया।
1990 : पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित का निधन.
2001 : अफगानिस्तान में कंधार एयरपोर्ट पर तालिबान विरोधी कबायली संगठन का कब्जा.
2008 : बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचंद्र झा का निधन.