History 28 February : आज ही के दिन 'रमन इफेक्ट' का हुआ था आविष्कार, जानें 28 फरवरी का इतिहास

Updated : Feb 27, 2024 22:42
|
Editorji News Desk

History 28 February : 28 फरवरी को देश में 'विज्ञान दिवस' के रूप में मनाया जाता है. यही वो दिन है जब देश के महान वैज्ञानिक सी वी रमन ने 'रमन इफेक्ट' का आविष्कार किया था, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. फिजिक्स के महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 28 फरवरी 1928 को एक महत्वपूर्ण खोज की थी. पारदर्शी पदार्थ से गुजरने पर प्रकाश की किरणों में आने वाले बदलाव पर की गई इस महत्‍वपूर्ण खोज के लिए 1930 में उन्हें फिजिक्स के नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था. वे ये पुरस्कार ग्रहण करने वाले भारत ही नहीं बल्कि एशिया के पहले वैज्ञानिक थे.

28 फरवरी 1993 को ईरान में भारी पैमाने पर आई बाढ़ में करीब 500 लोगों की मौत हो गई थी. इसे देश की अब तक की सबसे घातक प्राकृतिक आपदा कहा गया था. आज भी लोग उस दिन को याद करके कांप उठते हैं.

28 फरवरी 2020 को ही चीन में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से दुनियाभर में 83,000 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए थे. कोरोना ने दुनिया को जो ज़ख्म दिए वो आज भी भरे नहीं हैं.

देश दुनिया के इतिहास में 28 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं-

1568 : करीब चार महीने की घेराबंदी के बाद अकबर की सेना ने चितौड़गढ़ पर कब्जा किया.

1580 : गोवा से पहली ईसाई मिशनरी फतेहपुर सीकरी में मुगल बादशाह अकबर के दरबार में पहुंची.

1712 : बहादुर शाह जफर ने लाहौर में अंतिम सांस ली.1922 : मिस्र को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया.

1936 : देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का निधन.

1942 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान की सेना ने जावा के द्वीप पर कब्जा किया और ये द्वीप 1945 तक उनके कब्जे में रहा.

1948 : भारत की आजादी के तकरीबन छह माह बाद ब्रिटिश सेना की अंतिम टुकड़ी अपने देश लौट गई.

1986 : स्वीडन के प्रधानमंत्री ओलोफ पाल्मे की स्टॉकहोम में गोली मार कर हत्या.

2002 : यूरो जोन के देशों में उनकी राष्ट्रीय मुद्रा के चलन का अंतिम दिन. इसके बाद सभी देशों की मुद्रा यूरो हुई.

2013 : पोप बेनेडिक्ट 16 ने इस्तीफा दिया. करीब 600 साल में यह पहला मौका था जब पोप ने अपना पद छोड़ा हो.

ये भी पढ़ें: History 27 February: आज ही के दिन हुई थी गोधरा की दुखद घटना, देखें आज का इतिहास

History

Recommended For You

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास