Corona Updates in Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Health Minister Satyendra Jain) ने कहा है कि राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि राजधानी में रविवार को 17 हजार कोरोना मामले आ सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि आज संक्रमण दर में भी कमी आएगी.
वहीं, टेस्ट कम किए जाने के सवाल पर जैन ने कहा कि कोरोना टेस्ट (Corona Test) कम ज़रूर हुए हैं लेकिन यह ICMR की गाइडलाइन के हिसाब से ही हो रहे हैं. परसों के मुक़ाबले कल केस कम हुए हैं. टेस्ट कम होने से केस कम नहीं हो जाते हैं. 15 जनवरी को 20,718 केस आए थे. 14 जनवरी यानी शुक्रवार की तुलना में यह 3,665 केस कम थे.
स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) ने आगे कहा कि शनिवार को करीब 67 हजार टेस्ट हुए हैं. वीकेंड कर्फ़्यू (Weekend Curfew) है इसलिए भी लोग टेस्ट के लिए कम जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने 3 लाख टेस्ट प्रतिदिन की तैयारी कर रखी है.
इससे पहले शनिवार को जैन ने जानकारी दी थी कि दिल्ली में कोरोना के मामलों की गिरावट देखी जा रही है. उन्होंने दावा किया था कि पिछले 5-6 दिन से अस्पतालों में दाखिले नहीं बढ़े हैं. करीब 85 फीसदी बेड खाली पड़े हैं. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के 7 हजार 743 मामले सामने आ चुके हैं.
देखें- UP Election: चुनाव आयोग ने सपा को भेजा नोटिस, कोरोना गाइडलाइंस उल्लंघन का मामला