CBSE Result 2023 Class 12: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का बोर्ड रिजल्ट कुल 87.33% रहा, इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है. हालांकि रिजल्ट पिछले साल की तुलना में 5 प्रतिशत कम रहा. त्रिवेन्द्रम जोन ने 99.91 प्रतिशत के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि प्रयागराज जोन ने 78.05 प्रतिशत प्रदर्शन किया.
लड़कियों ने मारी बाजी
इस बार भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है. 12वीं में छात्राओं का रिजल्ट छात्रों से 6% बेहतर रहा है. लड़कियों का रिजल्ट 90.68 प्रतिशत है, जबकि लड़कों का रिजल्ट 84.67 प्रतिशत रहा है. पिछले साल की बात करें तो सीबीएसई बोर्ड में 91.25 फीसदी छात्र पास हुए थे, पिछले वर्ष 94 फीसदी छात्राएं पास हुई थीं.
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. ऑनलाइन सीबीएसई रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं.
यहां क्लिक करें: CBSE Result 2023 Class 12: सीबीएसई 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, 87.33% रहा परिणाम