International Flights: 27 मार्च से दोबारा उड़ान भरेंगी इंटरनेशनल फ्लाइट्स, रखना होगा इस बात का खासा ध्यान

Updated : Mar 09, 2022 10:21
|
Editorji News Desk

सरकार ने 27 मार्च से भारत से शेड्यूल्ड कमर्शियल इंटरनेशनल फ्लाइट्स यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से यह सूचना जारी की गई है.

साथ ही यह भी कहा गया है कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स और यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा. इससे पहले यह खबर सामने आई थी कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स 15 मार्च से फिर से शुरू हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: जल्द बढ़ सकते हैं Flight Tickets के दाम, आसमान की ऊंचाइयों पर विमान ईंधन की कीमतें

कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने के निर्णय पर लगभग पहुंच चुका है.

बता दें कि देश में शेड्यूल्ड कमर्शियल इंटरनेशनल फ्लाइट्स 23 मार्च, 2020 से कोविड-19 की वजह से कैंसिल हैं.

भारत में इन उड़ानों पर प्रतिबंध की डेडलाइन 28 फरवरी 2022 थी. निलंबन अविध के दौरान एयर बबल व्यवस्था के तहत जुलाई 2020 से भारत और लगभग 40 देशों के बीच विशेष यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं.

International FlightsInternational Flight ResumeAviation MinisterAviation MinistryFlightsCOVID 19Civil Aviation Ministry

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study