भारतीय पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. Google India और NPCI ने एक समझौता किया है जिसके तहत भारतीय पर्यटक जल्द ही पूरी दुनिया में Google Pay से UPI पेमेंट कर पाएंगे। इसका मतलब है कि भारतीय यात्री जल्द ही गूगल पे के माध्यम से अन्य देशों में भुगतान कर सकेंगे और उन्हें नकदी या इंटरनेशनल कार्ड साथ लेने की भी आवश्यकता नहीं होगी। इस पहल के तीन प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार हैं
अब भारतीय यात्री विदेश में भी उसी सहजता से पेमेंट कर सकेंगे, जैसे वो भारत में करते हैं। गूगल पे के माध्यम से यूपीआई का इस्तेमाल कर वे विदेशी व्यापारियों को सीधे उनकी स्थानीय करेंसी में भुगतान कर सकेंगे। इससे विदेशी मुद्रा ले जाने की झंझट और इंटरनेशनल कार्ड शुल्कों से मुक्ति मिलेगी
गूगल पे और यूपीआई की साझेदारी का एक लक्ष्य अन्य देशों में भी यूपीआई जैसी सरल और सुरक्षित डिजिटल पेमेंट प्रणालियों को विकसित करने में सहयोग करना है। एनपीसीआई का अनुभव और गूगल पे की टेक्नोलॉजी मिलकर दुनिया भर में डिजिटल पेमेंट क्रांति में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं
यूपीआई के अंतरराष्ट्रीय विस्तार से विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए अपने देश पैसा भेजना भी आसान हो जाएगा। यूपीआई के बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल करके इंटरनेशनल रेमिटेंस को तेज, सुलभ और कम खर्चीला बनाया जा सकेगा
Delhi Airport पर 26 जनवरी तक करीब दो घंटे नहीं नहीं होगी उड़ानों की आवाजाही, जानें टाइम