Air India के नए CEO इल्कर आइसी की जांच कर सकता है RAW, कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ है उनका देश तुर्की

Updated : Feb 21, 2022 20:35
|
Editorji News Desk

गृह मंत्रालय की तरफ से एयर इंडिया (Air India) के नए CEO इल्कर आइसी के बैकग्राउंड की जांच की जाएगी. ऐसी उम्मीद है कि, Trukish Airlines के CEO रहे इल्कर आइसी के बैकग्राउंड जांच के लिए RAW की मदद ली जा सकती है.

दरअसल तुर्की अक्सर कश्मीर मामले में पाकिस्तान का समर्थन करता रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसे देश के व्यक्ति को एयर इंडिया की कमान कैसे दी जा सकती है. इल्कर की तुर्की राष्ट्रपति से भी काफी नजदीकियां हैं. तमाम प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय में इल्कर के बैकग्राउंड की जांच करने की सोची है.

यह भी पढ़ें: Swiss Bank Data Leak: इस स्विस बैंक का डाटा हुआ लीक, काला धन रखने वालों की उड़ी नींद

हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि, यह नियमित प्रक्रिया है जब किसी विदेशी नागरिक को किसी भारतीय कंपनी का CEO नियुक्त किया जाता है तो ऐसी जांच होती ही है. तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने कश्मीर मुद्दे पर कई बार पाकिस्तान का समर्थन किया है.

ऐसे राष्ट्रपति से नजदीकियां रखने वाले इल्कर अइसी पर सवाल उठ रहे हैं. जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश होगी कि उनकी वजह से भारतीयों के हितों को कोई नुकसान तो नहीं होगा, या टर्किश एयरलाइंस में रहते हुए उन पर कोई विवाद तो नहीं है.

Kashmir IssueHome MinistryAir IndiaRAWIlker Ayci

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study