हिंदी दुनियाभर में बोली जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी भाषा है. हिंदी का अपना एक समृद्ध इतिहास रहा है. आंकड़े बताते हैं भारत में 69 करोड़ से ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं पर क्या आपको पता है भारत के अलावा और भी कई गैर हिंदी भाषी देश हैं जहां हिंदी बोली जाती है. आइए ऐसे 5 देशों के बारे में बताएं जहां हिंदी का बोलबाला है
नेपाल - 80 लाख लोग हिंदी में करते हैं बातचीत
यूएसए - साढ़े 6 लाख लोग हिंदी बोलते हैं
जर्मनी - कई यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई जाती है हिंदी
मॉरिशस - एक तिहाई आबादी हिंदी भाषी
न्यूजीलैंड - देश की चौथी बड़ी भाषा है हिंदी