Hindi Diwas: बिग बी ने शेयर किया पोस्ट, लिखा है- मेरी हिंदी H से नहीं ह से रहेगी, अ से अनंत तक...

Updated : Sep 14, 2021 22:17
|
Editorji News Desk

Hindi Diwas 2021: 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक शानदार पोस्ट शेयर किया. हिन्दी भाषा पर अपनी अच्छी पकड़ रखने वाले अमिताभ को ये पोस्ट इतना अच्छा लगा कि वे इसे शेयर करने से खुद को रोक न सके.

अमिताभ ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा - 'हिंदी दिवस की अनेक शुभकामनाएं. हमारे एक प्रिय मित्र ने ये एक निबंध, जिसे उनके एक मित्र ने उन्हें भेजा था, मुझे भेजा और मुझे लगा कि ये बहुत ही अद्भुत उल्लेख है, आपको भेज दूं.'

पोस्ट की शुरुआत होती है इन लाइनों से - '... हमारे घर पर हिंदी में जीवन जिया जाता था. मूंग की हींग वाली दाल के साथ करारी रोटी खाते हुए पापा हिंदी में कहते थे, छाया कमाल की दाल बनायी है प्याज देना. मां हिंदी में प्याज काट दिया करती थीं...

वहीं आखिरी पैराग्राफ में लिखा है '...मैंने अपना तमाम जीवन हिंदी में जिया है और बचा हुआ भी हिंदी में ही जियूंगी. दीवार पर जो चिड़िया मैंने हिंदी में बनाई थी एक दिन वो उड़ जाएगी. पर ह से हवा में, म से मेरे लिखे हुए, प से पन्ने, हमेशा रहेंगे… ब से ब्रम्हांड में… मेरी हिंदी एच से नहीं ह से रहेगी, अ से अनंत तक.'

ये भी पढ़ें : Nia Sharma ने नए घर में धूमधाम से किया गृह प्रवेश, एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें 

Hindi diwasInstagramAmitabh Bachachan

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब