हिना खान अब वेकेशन मोड से बाहर आकर ट्रेडिशनल आउटफिट में फ्यूजन का तड़का लगाती हुई दिख रही हैं. हाल ही में हिना खान ने अनारकली सूट पहनकर फोटोशूट कराया है. इस आउटफिट में हिना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. इस पीच टोंड अनारकली सूट की सबसे खास बात यह है कि हैवी ट्रेडिशनल लुक ना देकर फ्यूजन लुक दिया गया है. इसे फुल स्लीव्स देने की बजाय स्ट्रैप के साथ ऑफ शोल्डर पैटर्न दिया गया है. हिना ने अपने इस ऑउटफिट को कॉम्प्लीमेंट करते हुए नो मेकअप ग्लॉसी लुक क्रिएट किया है जिसको उन्होंने हल्का पीच टोन दिया है. एक्सेसरी की बात करें तो हिना ने बहुत ही मिनिमम एक्सेसरी कैरी की हुई हैं. उन्होने इस डीप नैक अनारकली सूट के साथ स्लीक डायमंड नेकलेस पहना है जो इसे एक क्लासी टच दे रहा है.Reign ब्रांड के इस अनारकली सूट की कीमत 19,900 रुपए है.