एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) का लेटेस्ट गाना 'पत्थर वरगी' (Patthar Wargi) रिलीज हो गया है. हिना ने इंस्टाग्राम पर गाने की एक क्लिप फैंस के साथ शेयर कर इसकी जानकारी दी. लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो 'पत्थर वरगी' को जाने-माने सिंगर बी-प्राक ने गाया है. वहीं, गाने के बोल को जानी ने लिखा है. हिना के साथ इस गाने में तन्मय सिंह नजर आ रहे हैं. गाने की इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे है. हिना के वीडियो को शेयर करने के 4 घंटे के अंदर ही इसे 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.