अदाकारा हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपने फोटोज (photos) और वीडियो (video) फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में हिना ने अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर की हैं. तस्वीरों में हिना स्विमसूट से लेकर कलरफुल आउटफिट में नजर आ रही हैं. फैंस को हिना की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. आपको बता दें हिना बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मालदीव में वैकेशन एन्जॉय कर रही हैं. मालदीव से हिना लगातार फोटोज और वीडियोज फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं.