बर्फ से बेहाल हिमाचल प्रदेश, बंद रास्तों को खोलने का काम जारी

Updated : Jan 23, 2020 23:19
|
Editorji News Desk

हिमाचल प्रदेश में बर्फ से ढंकी सड़कों को खोलने का काम जारी है. ये तस्वीरें लाहौल-स्पीति की हैं जहां बंद रास्तों को खोलने के लिए भरी भरकम मशीनों की मदद ली जा रही है. सड़कों के अलावा प्रभावित इलाकों में बिजली-पानी की सप्लाई भी बाधित है जिसको चालू करने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है. इस दौरान गुरुवार को लाहौल-स्पीति में बर्फ के बीच फंसे 123 लोगों को सुरक्षित एयर लिफ्ट भी किया गया. राज्य में भारी बर्फबारी के चलते कई रस्ते बंद हैं और ऊंचाई पर स्थित कई गांवों का संपर्क काट गया है.

Himachal Pradeshsnowfallबर्फबारीहिमाचल प्रदेशLahaul Spitiलाहौल-स्पीति

Recommended For You