ओलंपिक्स में एक भारतीय उम्मीद टूट गई है. जैसा कि आशंका जताई जा रही थी,चोटिल फर्राटा धाविका हिमा दास (Hima Das) अपने पहले ओलंपिक्स (Hima Das miss Olympics) में खेल नहीं पाएंगी. हिमा ने खुद इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए सबके सामने रखी है. उन्होंने कहा कि एक चोट के चलते मैं अपना पहला ओलंपिक्स मिस कर दूंगी, और वो भी तब जबकि मैं 100 मीटर और 200 मीटर रेस को क्वालीफाई करने के करीब थी. मैं अपने कोच और सपोर्ट स्टाफ को धन्यवाद कहना चाहूंगी, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं मजबूती के साथ वापसी करूंगी. दरअसल हिमा ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई करने से पहले ही चोटिल हो गईं. करीब एक हफ्ता पहले पटियाला में राष्ट्रीय अंतर राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर की दौड़ के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिचाव आ गया था.
दरअसल हिमा की चोट टोक्यो खेलों के लिए चार गुणा 100 मीटर महिला रिले टीम के क्वालिफिकेशन के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि हिमा उस चौकड़ी की अहम सदस्य हैं जिसमें दुती चंद, धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन शामिल हैं