सोमवार को पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 25-25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई जिसके बाद तेल के दाम एक नए स्तर पर पहुंच गए हैं. इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम रिकॉर्ड 84.95 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है जबकि डीजल की बिक्री 75.13 रुपये प्रति लीटर पर हो रही है. दिल्ली से इतर चेन्नई में पेट्रोल 87.63 रुपये और डीजल 80.43 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 86.39 रुपये और डीजल 78.72 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में पेट्रोल 91.56 रुपये और डीजल 81.87 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. तेल के दामों में येतेजी तब है जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हुआ है.