देश की प्रमुख टू व्हीलर कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) सोमवार से अपने सभी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में उत्पादन फिर से शुरू करेगी. कोरोना महामारी की वजह से इन कारखानों में मैन्युफैक्चरिंग का कार्य अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था. हालांकि इस हफ्ते की शुरुआत में, कंपनी ने हरियाणा के गुरुग्राम, धारूहेड़ा और उत्तराखंड के हरिद्वार में अपने तीन प्लांट्स में काम आंशिक रूप से शुरू किया था. अब कोरोना के कम होते मामलों के बीच कंपनी ने अपने सभी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में प्रोडक्शन फिर शुरू करने का फैसला किया है.