बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) बुधवार को पूरे दिन चर्चा में रहे कि दोनों स्टार्स ने सगाई कर ली है. लेकिन अब खबर सामने आई है कि दोनों ने सगाई नहीं की है.
कटरीना कैफ की टीम की ओर से एक बयान सामने आया जिसमें स्पोक्सपर्सन ने पिंकविला को बताया कि कोई रोका सेरेमनी नहीं हुई है और कटरीना जल्द ही 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए निकलने वाली हैं.
पहले ये चर्चा थी कि कटरीना ने अपने कथित बॉयफ्रेंड विक्की के साथ बांद्रा स्थित अपने आवास पर सगाई कर रही हैं लेकिन पिंकविला ने बताया कि एक्ट्रेस हवाई अड्डे पर सलमान खान के साथ हैं. उनकी रात में रूस के लिए एक उड़ान थी लेकिन किसी कारणवश उन्हें उड़ान रद्द करनी पड़ी थी.
ये भी पढ़ें: Bell Bottom: फिल्म का नया गाना 'तुम आओगे' हुआ रिलीज, इमोश्नल कर देगा अक्षय का ये सॉन्ग