प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात करके महामारी के हालात के बारे में जानकारी ली. पीएम मोदी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को भी फोन किया था, इस बात की जानकारी खुद हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने ही की, लेकिन इसके साथ उन्होंने इस ट्वीट में पीएम मोदी पर एकतरफा संवाद का आरोप लगाते हुए तंज भी कसा. सोरेन ने कहा कि बेहतर होता कि अगर पीएम मोदी काम की बात करते और सुनते, लेकिन उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की, हालांकि सोरेन को इस ट्वीट का तीखा पलटवार भी झेलना पड़ा, असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने एक दूसरे ट्वीट के जरिए सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि सोरेन का ये ट्वीट न सिर्फ न्यूनतम मर्यादा के खिलाफ है बल्कि आपके राज्य की जनता की पीड़ा का मजाक भी बना रहा है. दरअसल माना जा रहा है कि सोरेन नाखुश इसलिए हैं कि उन्हें उनके राज्. के हालात के बारे मे अवगत कराने की अनुमति नहीं दी गई और पीएम ने सिर्फ कोविड 19 की स्थिति पर चर्चा की .