झारखंड की कमान संभालने जा रहे हेमंत सोरेन ने बुधवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. कांग्रेस पार्टी झारखंड में JMM की सहयोगी है. मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सोरेन ने कहा कि वो सोनिया गांधी को शपथ ग्रहण का न्योता देने आए थे और उन्होंने आश्वासन दिया ही कि राहुल गांधी अवश्य इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शपथ ग्रहण का न्योता देने की बात कही है.