असम में हेमंत बिस्वा सरमा ने ली सीएम पद की शपथ, नड्डा समेत कई राज्यों के सीएम भी रहे मौजूद

Updated : May 10, 2021 13:56
|
Editorji News Desk

असम की बागडोर अब  विधिवत रूप से हेमंत बिस्वा सरमा (Himant  Bisva Sarma) के हाथ में आ गई है. सोमवार को सरमा ने असम के मुख्यमंत्री की शपथ ली. मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में असम बीजेपी चीफ रंजीत कुमार दास, असम गण परिषद (एजीपी) चीफ अतुल बोरा, यूपीपीएल लीडर यूजी ब्रह्मा, बीजेपी नेता परिमल शुक्ल बैद्य और बीजेपी नेता चंद्रमोहन शामिल हैं. दोपहर 12 बजे सबसे पहले सरमा को शपथ दिलाई गई, उसके बाद बीजेपी के 10, एजीपी के 2 और यूपीपीएल के एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई

सरमा को एक दिन पहले यानि रविवार को ही असम बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था. इसके बाद हेमंत ने रविवार को ही राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश कर दिया था. सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए, इसके अलावा त्रिपुरा के सीएम बिप्लव देब, मेघालय के सीएम कॉनर्ड संगमा, मणिपुर के चीफ मिनिस्टर न बीरेन सिंह और नागालैंड के निम्फू रियो भी सेरेमनी में शामिल थे. शपथ ग्रहण से पहले हिमंत बिस्व सरमा ने भगवती का आशीर्वाद लिया सरमा ने कामाख्या मंदिर और डोल गोविंद मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की.

Hemant Biswa Sharma

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'