राजस्थान के (Heavy Rain) कई इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी नजर आ रहा है. आलम ये है कि धौलपुर जिले (Dholpur) का सबसे बड़ा आंगई डेम (Angai Dam) भारी बारिश के चलते लबालब हो गया है. ऐसे में सिंचाई विभाग द्वारा बांध के 22 में से 19 गेटों को खोलकर पानी की निकासी (Dam overflow) की जा रही है. ये पहली बार है जब बांध के 19 गेटों को खोला गया है. जिनसे करीब 45000 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है. इसके चलते 2 दर्जन से अधिक गांवों के प्रभावित होने की आशंका है, वहीं प्रशासन ने इसके मद्देनजर रेड अलर्ट जारी कर दिया है और नदी के आस पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गये हैं.
बता दें कि इससे पहले साल 2013 में 18 गेट खोले गए थे उसके बाद 2016 में डैम के गेटों को खोला गया था. लेकिन इस बार पानी की आवक ज्यादा होने के कारण प्रसाशन ने आंगई डेम के 19 गेट खोल दिए गए हैं. 16 छोटे गेट और 3 बड़े गेट से पानी निकलकर मनिया, राजाखेड़ा, शमसाबाद होता हुआ उतंगन नदी में जाकर मिलेगा.