देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश की आशंका जताई है. जिसकी वजह से सरकार ने स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी का एलान कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को मुंबई और रायगढ़ जिले में बारिश का रेड अलर्ट है. इस दौरान 204 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है. बारिश की वजह से मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेनों के भी बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है.