देश के उत्तरी हिस्से में गर्मी का सितम, 3-4 दिन पारा और बढ़ने के आसार

Updated : May 26, 2020 19:10
|
Editorji News Desk

कोरोना संकट के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हरियाणा और पंजाब में मंगलवार को मौसम काफी गर्म रहा. दोनों राज्यों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में आने वाले 3 से 4 दिनों में तापमान और बढ़ सकता है. यहां पारा 47 डिग्री के पार जा सकता है. पंजाब और हरियाणा के साउथ वेस्टर्न इलाके में अधिकतम तापमान रहेगा साथ ही इन दोनों राज्यों के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी और दिल्ली में भी लू चलेंगे और सूरज की तपिश झुलसा देने वाली बनी रहेगी. 

मौसम विभागपंजाब और हरियाणाकोरोना संकट

Recommended For You