गर्मी और लू का कहर जारी, उत्तर भारत में 11 जून के बाद राहत!

Updated : Jun 09, 2019 09:40
|
Editorji News Desk
उत्तर और मध्य भारत के लोगों को गर्मी से जल्द निजात मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले 3 दिन राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भीषण लू चलेगी. साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते भी मध्य और उत्तर भारत में लू का प्रकोप जारी रह सकता है. हरियाणा, चंडीगढ़,राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भारी गर्मी पड़ने के साथ तेज गर्म हवाओं के साथ लू चलने के आसार हैं. दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी पड़ रही है और अगले दो दिनों तक इससे राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. राजस्थान के कुछ हिस्सों में तो तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के भी पार जा चुका है. देश के अन्य हिस्सों में मानसून के पहुंचने पर ही लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी.
भीषणगर्मीतपती गर्मीदेशभर में गर्मीगर्मी का सितमचंडीगढ़गर्मीहरियाणाराजस्थानउत्तर प्रदेशरिकॉर्डतोड़ गर्मी

Recommended For You