कंगना की BMC के खिलाफ याचिका पर अब 22 सितंबर को होगी HC में सुनवाई

Updated : Sep 10, 2020 18:58
|
Editorji News Desk

कंगना रनौत के दफ्तर में बीएमसी द्वारा की गई तोड़फोड़ के बाद ये मामला बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच चुका है. कंगना ने बीएमसी की तोड़फोड़ के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की थी. गुरुवार दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई होनी थी. हालांकि कोर्ट ने 22 सितंबर तक के लिए सुनवाई टाल दी है. कोर्ट ने कहा है कि कंगना को इस मामले में 14 सितंबर तक दस्तावेज देने होंगे. वहीं कोर्ट ने 18 सितंबर तक बीएमसी को लिखित जवाब देने को कहा है. कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी का आरोप है कि बीएमसी ने इस कार्रवाई को गैर-कानून तरीके से किया. इसके लिए वह बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में गए और इस पर तत्काल सुनवाई हुई, जिसके बाद इस तोड़फोड़ पर रोक लगा दी गई. बीएमसी ने अपने हलफनामा में कार्रवाई को सही बताते हुए कहा कि अवैध निर्माण को गिराया गया. नियमों के तहत कार्रवाई की गई. अवैध निर्माण के मामले में अदालत को दखल नहीं देना चाहिए.

बीएमसीkangna

Recommended For You