सिगरेट-तंबाकू वाले सावधान... आप पर मंडरा रहा है कोरोना का बड़ा खतरा

Updated : Jul 30, 2020 12:12
|
Editorji News Desk

अगर आप भी तंबाकू का सेवन करते हैं तो सावधान हो जाइए ! केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों के कोविड-19 की चपेट में आने का खतरा ज्यादा है, क्योंकि धूम्रपान करने से हाथ से मुंह तक वायरस के जाने का खतरा अधिक रहता है.

मंत्रालय ने अपने नये डॉक्यूमेंट में बताया कि तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल से गंभीर सांस संबंधी परेशानियां हो सकती हैं जिनसे कोरोना का खतरा और बढ़ जाता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि धूम्रपान करने वालों में कोरोना वायरस के ज्यादा गंभीर लक्षण दिखने या उनके मरने की आशंका ज्यादा है क्योंकि ये सबसे पहले फेफड़ों पर हमला करता है. 
मंत्रालय ने कहा कि हुक्का जैसी चीजें ज्यादा खतरनाक हैं जिसमें अक्सर पाइप को एक दूसरे से शेयर किया जाता है, जिससे कोरोना तेजी से फैल सकता है. 

Recommended For You