सालाना दस्तकारी हाट क्राफ्ट बाजार की शुरुआत
Updated : Jan 03, 2019 17:19
|
Editorji News Desk
राजधानी के दिल्ली हाट में 15 दिन तक चलने वाले सालाना दस्तकारी हाट क्राफ्ट बाजार की शुरुआत हो गई है। देश के अलग अलग हिस्सों से 180 दस्तकार अपने हुनर ओर उत्पादों के साथ यहां पहुंचे हैं। इस बार इंडोनेशिया इस आयोजन का मेहमान देश है और यहां आने वाले लोग दोनों देशों के कलाकारों की साझा वर्कशॉप में भी शामिल हो सकते हैं। ये क्राफ्ट बाजार सुबह 11 से रात 9 बजे तक लोगों के लिए खुला रहेगा।
Recommended For You