Hathras Gangrape Case: हाथरस की वारदात पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेच में सोमवार को सुनवाई हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनवाई के दौरान कोर्ट प्रशासन के रवैये से खासा नाराज़ दिखा.
कोर्ट ने वहां मौजूद अधिकारियों से पूछा - क्या पीड़िता अगर आप में से किसी की बेटी होती तब भी क्या ऐसे ही आधी रात में अंतिम संस्कार कर देते, वो भी बिना परिवार को शव दिए.
इस बीच पीड़ित परिवार ने कोर्ट में कहा कि उनकी बिना मर्जी के बिना उनकी बेटी का अंतिम संस्कार किया गया. परिवार ने कोर्ट से सीबीआई की जांच रिपोर्ट भी गोपनीय रखने की मांग की. साथ ही उन्होंने जान का खतरा जताया और कहा कि उनकी सुरक्षा जारी रखी जाए. इस मामले पर अब अगली सुनवाई 2 नवंबर को होगी.