गुजरात में कोरोना के सरकारी आंकड़ों पर HC ने पूछा सवाल, रुपाणी सरकार को लगाई फटकार

Updated : Apr 15, 2021 23:42
|
Editorji News Desk

गुजरात में कोरोना की हालात को लेकर हाईकोर्ट (Gujarat HC) ने स्वत: संज्ञान लेते हुए गुरुवार को रुपाणी सरकार (Vijay Rupani) को जमकर फटकार लगाई. कोर्ट ने संक्रमितों के आधिकारिक आंकड़ों और वास्तविक पॉजिटिव केसों में अंतर को लेकर राज्य सरकार से जवाब तलब किया है. HC की बेंच ने सरकार से पूछा कि आप कह रहे हैं कि केवल 53 प्रतिशत अस्पताल बेड्स फुल हैं तो फिर अस्पतालों के बाहर लंबी लंबी कतार क्यों लगी है, क्यों एंबुलेंस में मरीज इंतजार कर रहे हैं, क्यों लोग सड़कों पर हैं. हाईकोर्ट ने पूछा कि हालात को देख कर नहीं लगता कि आपके आंकड़े सही हैं. 

कोर्ट ने कहा कि आज गुजरात कोरोना केसों की ‘सुनामी’ का इसलिए सामना कर रहा है, क्योंकि उसने पहले कोर्ट और केंद्र द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल नहीं किया. अदालत ने कहा कि राज्य सरकार ने उतनी सतर्कता नहीं बरती जितनी बरतनी जानी चाहिए थी. चीफ जस्टिस विक्रम नाथ और जज भार्गव करिया की खंडपीठ ने ये टिप्पणी की. 

Gujratcovid casesVijay RupaniHigh Court

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या