हाथरस मेें दलित लड़की के साथ गैंगरेप के मसले में केस ट्रांसफर के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. गुरुवार को पीड़िता के परिवार की ओर से वकील सीमा कुशवाहा ने केस का ट्रायल दिल्ली में कराने की गुहार लगाई और साथ ही कहा कि सुप्रीम खुद कोर्ट सीबीआई जांच की निगरानी करे, जिस पर यूपी सरकार की ओर से पैरवी कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि उन्हें कोई ऐतराज़ नहीं है. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले हाईकोर्ट में सुनवाई होने दें, फिर हम यहां नज़र बनाने के लिए बैठे हुए हैं. वहीं वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने गवाहों के लिए CRPF सुरक्षा की मांग की और कहा कि वो विटनेस प्रोटेक्शन को लेकर उठाए गए कदमों से संतुष्ट नहीं हैं