हाथरस में दलित लड़की से गैंगरेप के मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दाखिल हुई है. याचिका में पीड़िता की मौत से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ़ एससी-एसटी एक्ट के तहत आपराधिक मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई गई है. यानि इस केस से जुड़े सभी पुलिसवाले, मेडिकल स्टाफ और दूसरे सरकारी अधिकारी इसकी एक्ट की जद में आ जाएंगे. इसके साथ ही इस PILमें एक स्पेशल टास्क फोर्स के गठन की भी मांग की गई है . इस केस की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट और अंतिम संस्कार के तरीके पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पहले ही दो मामले चल रहे हैं