हाथरस केस को लेकर पीड़ित परिवार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वो सीबीआई जांच को अपनी निगरानी में ले ले. वरिष्ठ वकील और इस मामले में पीड़ित परिवार का पक्ष रख रही इंदिरा जयसिंह ने कहा कि केस की सुनवाई दिल्ली ट्रांसफर की जाए. क्योंकि यूपी में इस मामले की सुनवाई निष्पक्ष तरीके से नहीं हो सकती.जयसिंह ने ये भी कहा कि हम विटनेस प्रोटेक्शन को लेकर भी संतुष्ट नहीं हैं..और इसी लिए सीआरपीएफ सुरक्षा की दी जानी चाहिए. वहीं केस को दिल्ली ट्रांसफर किए जाने को लेकर यूपी सरकार का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अगर ऐसा किया जाता है, तो इस लेकर उन्हें कोई ऐतराज़ नहीं है.