हाथरस गैंगरेप का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है. कोर्ट में दाखिल की गई एक जनहित याचिका में मामले की जांच CBI से कराने की मांग की गई है. याचिका में जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के वर्तमान या रिटायर्ड जज से कराने की मांग भी की गयी है. याचिका में ये भी कहा गया कि यूपी में मामले की जांच और ट्रायल निष्पक्ष नहीं हो पाएगी, इसलिए केस की जांच दिल्ली ट्रांसफर की जाए. वहीं इस मसले पर NHRCने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी
को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है.