हरियाणा: पानीपत से सिरसा के लिए निकला ऑक्सीजन टैंकर रास्ते से गायब, जांच जारी

Updated : Apr 23, 2021 18:01
|
Editorji News Desk

कोरोना काल में देशभर में ऑक्सीजन (Oxygen) की किल्लत हो रही है, वहीं अब इसकी चोरी भी होने लगी है. ऐसे में पानीपत के मतलौडा स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) से 10 मिट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर चला टैंकर गायब हो गया है. पानीपत ड्रग कंट्रोलर ने बुधवार को टैंकर को सिरसा के लिए भेजा था. टैंकर लेकर निकले चालक का भी कोई पता नहीं है, जांच में सामने आया कि रिफाइनरी से निकलने के कुछ देर बाद ही चालक का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया और उससे कोई संपर्क नहीं हो सका. टैंकर जीपीएस लोकेटर से भी लैस नहीं है, जिससे वह ट्रैक भी नहीं हो पाएगा. ड्रग कंट्रोलर की शिकायत पर पानीपत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और एक टीम गठित कर ऑक्सीजन टैंकर की तलाश की जा रही है.

TankerOxygenSirsaHaryana

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या