Haryana: करनाल लाठीचार्ज मामले की रिटायर्ड जस्टिस सोमनाथ अग्रवाल करेंगे जांच, राज्य सरकार ने बनाया आयोग

Updated : Sep 22, 2021 23:00
|
Editorji News Desk

Karnal lathi charge case: करनाल लाठीचार्ज को लेकर किसानों के लागातार विरोध प्रदर्शन के बाद हरियाणा सरकार ने आखिरकार मामले की जांच के लिए आयोग (Enquiry Committee) का गठन किया है. बुधवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज सोमनाथ अग्रवाल को घटना की जांच के लिए नियुक्त किया गया है. इन्हें एक महीने के भीतर जांच कर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी.

सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में ये फैसला लिया गया. घटना के दिन करनाल (Karnal) में पैदा हुई परिस्थिति के साथ-साथ पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग जांच के मुख्य बिंदु होंगे. इसके अलावा करनाल के तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा (SDM Ayush Sinha) की लाठीचार्ज में भूमिका की भी जांच की जाएगी. फिलहाल आयुष सिन्हा को एक महीने की छुट्टी पर भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: शर्मनाक: 2 साल का दलित मासूम मंदिर में चला गया तो परिवार पर लगा दिया 25000 का जुर्माना

बता दें कि 28 अगस्त 2021 को राज्य के शीर्ष बीजेपी नेता एक होटल में पार्टी की आंतरिक बैठक कर रहे थे. जिसके विरोध में होटल से करीब 15 किलोमीटर दूर बसताड़ा टोल प्लाजा पर भारी संख्या में किसान जुटे. जिनपर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई किसान गंभीर रूप से घायल हुए. इसके बाद एसडीएम आयुष सिन्हा का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो पुलिसवालों से कह रहे थे कि किसानों का सिर फोड़ दो, इसी पर बवाल मच गया. तभी से किसान मामले की जांच को लेकर लगातार मांग और प्रदर्शन कर रहे हैं. 

HaryanaLathicharge on FarmersCommissionKarnal

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या