Haryana: 87 की उम्र में पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला ने दिया 10वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर

Updated : Aug 19, 2021 15:05
|
Editorji News Desk

हरियाणा (Haryana) के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने 87 साल की उम्र में बुधवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय का पेपर (10th class English paper ) दिया. चौटाला ने बताया कि उन्होंने इस परीक्षा की पूरी तरह तैयारी की थी और उन्हें भरोसा है कि वे सौ फीसदी अंकों के साथ पास होंगे. चौटाला की सहायिका द सिरसा स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा मलकियत कौर ने ये पेपर लिखा और बताया कि चौटाला ने परीक्षा के लिए काफी अच्छी तैयारी की थी.

ये भी पढ़ें । North East को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हल्लाबोल, कहा- मेघायलय के हालात अफगानिस्तान जैसे

चौटाला के मुताबिक उन्होंने दो साल पहले दसवीं कक्षा के पेपर दिए थे लेकिन वो अंग्रेजी विषय का पेपर नहीं दे पाए थे. चौटाला ने राज्य की राजनीति पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि वे आज छात्र हैं राजनेता नहीं, इसलिए इस सवाल के बारे में कुछ नहीं बोलेंगे.

HaryanaOm Prakash Chautala

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या