Haryana: करनाल में किसानों का धरना खत्म, लाठीचार्ज की होगी न्यायिक जांच और छुट्टी पर जाएंगे SDM

Updated : Sep 11, 2021 12:12
|
ANI

हरियाणा (Haryana) के करनाल (Karnal) में किसानों (Farmers) और प्रशासन के बीच गतिरोध खत्म हो गया है. हरियाणा सरकार ने किसानों की तरफ से उठाई गई लगभग सभी मांगों पर हामी भर दी है. सिर फोड़ने की बात करने वाले अधिकारी आयुष सिन्हा (SDM Ayush Sinha) छुट्टी पर भेजे जाएंगे. वहीं इस मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे. एक महीने के भीतर यह न्यायिक जांच पूरी करने की बात कही गई है. पीड़ित परिवार को एक हफ्ते के अंदर नौकरी दी जाएगी. मृतक किसान के परिवार के दो लोगों को नौकरी देने की बात कही गई है. 

किसान नेताओं की मांग थी कि दिवंगत किसान सुशील के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा व स्‍वजन को सरकारी नौकरी मिले, इसके साथ ही लाठीचार्ज में घायल किसानों को दो-दो लाख का मुआवजा दिया जाए.

बता दें कि किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर किसान करनाल में मिनी सचिवालय के बाहर लगातार धरने पर बैठे हुए थे. किसानों ने लाठीचार्ज का आदेश देने वाले SDM के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

यह भी पढ़ें: Punjab Corona: वैक्सीन नहीं लेने वाले सरकारी कर्मचारियों को जबरन छुट्टी पर भेजा जाएगा, पैसा भी कटेगा

lathi chargeHaryanaJudiciaryAyush SinhafarmerKarnalLathicharge on Farmers

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?