भारतीय महिला और पुरुष टीम इस वक्त इंग्लैंड (England) के दौरे पर है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women cricket team) को इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले पुरुष टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं. महिला टीम 7 साल के लंबे समय बाद टेस्ट मैच खेलने उतरने वाली है. महिला टेस्ट टीम की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet kaur) ने सोमवार को कहा कि हम इंग्लैंड की मजबूत टीम का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं. उन्होंने कहा कि अजिंक्य रहाणे से मिली टिप्स ने टीम का मनोबल बढ़ाया है.
बता दें भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट यहां बुधवार से खेला जाएगा. भारत को इस दौरे पर एकदिवसीय और T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी खेलने हैं.