पूर्व बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) बहुत जल्द साशा रामचंदानी (Sasha Ramchandani) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इस बीच हरमन की हल्दी सेरेमनी की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. उनकी हल्दी की वीडियो हरमन के दोस्त आमिर अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है, जिसमें वो हरमन के साथ मस्ती- मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने हरमन के संगीत की वीडियो शेयर की थी जिसमें राज पंजाबी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. हरमन की इन वीडियोज़ पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं.