महाशिवरात्रि पर मंदिरों-गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, हरिद्वार में 22 लाख ने किया स्नान

Updated : Mar 11, 2021 09:52
|
ANI

देशभर में महाशिवरात्रि(Maha Shivratri) का त्योहार पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है. सुबह से ही भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगी है, काशी के विश्वनाथ मंदिर में भक्त कतारों में खड़े होकर बाबा काशी के दर्शन का इंतजार कर रहे हैं. तो वहीं इस पावन दिन के मौके गंगा घाटों पर आस्था के स्नान के लिए श्रद्धालु जुट रहे हैं.

हरिद्वार के हरि की पैड़ी गंगा घाट पर सुबह से लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और स्नान पूजन किया. यहां मेले के एक अधिकारी के मुताबिक सुबह 7 बजे तक 22 लाख लोगों ने स्नान किया है. पौराणिक मान्यताओं की माने तो महाशिवरात्रि की रात को ही भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं.

 

 

GANGAMaha Shivratri

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी