धोनी को हार्दिक पंड्या ने चौंकाया, बर्थडे मनाने पहुंचे बड़ौदा से रांची

Updated : Jul 08, 2020 11:33
|
Editorji News Desk

कोरोना काल में धोनी के बर्थडे पर इससे बड़ा सरप्राइज कोई और क्या देगा जो हार्दिक पंड्या ने दिया है. धोनी का 39वां बर्थडे मनाने हार्दिक बड़ौदा से रांची पहुंच गए, वो भी अपने बड़े भाई क्रुणाल पंड्या के साथ. माही भाई के बर्थडे में शरीक होने के लिए इस सफर को दोनों भाइयों ने चार्टेड प्लेन से तय किया. रांची एयरपोर्ट पर हार्दिक पंड्या के इस विजुअल को धोनी के एक फैन ने शेयर किया है, जो कि अब वायरल हो रहा है. बता दें कि धोनी से पंड्या का रिश्ता परिवार की तरह गहरा है और यही वजह है कि मुश्किल वक्त में भी खास मौके के लिए वो रांची पहुंचने से नहीं हिचकिचाए.

MS Dhoniएमएस धोनीKrunal Pandyaक्रुणाल पंड्याहार्दिक पंड्या

Recommended For You