39 गेंद, 105 रन, साउथ अफ्रीका सीरीज़ से पहले हार्दिक पंड्या 'रिटर्न्स'

Updated : Mar 04, 2020 09:34
|
Editorji News Desk

सिर्फ 37 गेंद पर शतक जिसमें चौके से ज्यादा उड़े छक्के... इंजरी के बाद क्रिकेट फील्ड पर वापस लौटे हार्दिक पंड्या का ये ताजा रिपोर्ट कार्ड है... मुंबई में खेले DY पाटिल T20 टूर्नामेंट में पंड्या ने करीब 270 की स्ट्राइक रेट से 39 गेंदों पर ताबड़तोड़ 105 रन जड़े, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल रहे... खास बात ये है कि पंड्या ने ये धमाका इंजरी से वापसी करते हुए... और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टीम सलेक्शन से पहले किया है... यानी, इस धमाकेदार पारी के जरिए उन्होंने अपनी फिटनेस का प्रमाण दे दिया है... बता दें कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर की पिछले साल लंदन में सर्जरी हुई थी... जिसके बाद से ही वो NCA में रिहैब कर रहे थे... टूर्नामेंट में पंड्या के इस आतिशी खेल की बदौलत उनकी टीम रिलायंस वन ने 20 ओवर में 252 रन बनाए और CAG की टीम पर 101 रन से बड़ी जीत दर्ज की.

Hardik Pandyaटीम इंडियाहार्दिक पंड्याT20 tournament

Recommended For You