हार्दिक और क्रुणाल पंड्या ने वडोदरा क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर 19 क्रिकेटरों से मुलाकात की. उन्होंने उनकी क्रिकेट के बारे में जाना और खेल को लेकर पॉजिटिव सोच बनाए रखने को कहा. हार्दिक पंड्या ने विराट से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए खिलाड़ियों को उनकी सफलता के बारे में बताया. लॉकडाउन के बाद ये पहला मौका था जब अंडर 19 क्रिकेटर्स को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से सवाल-जवाब करने का मौका मिला था. विराट के अलावा हार्दिक ने सभी खिलाड़ियों को धोनी और रोहित की क्रिकेट को लेकर सोच के बारे में भी बताया