यूपी पुलिस की गिरफ्त में आया पाकिस्तानी गाने पर तमंचा लहराने वाला युवक

Updated : Jan 02, 2020 18:02
|
Editorji News Desk

यूपी के हापुड़ में पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपनी धाक जमाने के लिए एक पाकिस्तानी गाने पर तमंचा लहराते हुए वीडियो बनाया था. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी थीं. पुलिस ने इस मामले में अवैध हथियार रखने समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था. पुलिस के मुताबिक युवक ने ये वीडियो दिल्ली में बनाया था और अब पुलिस को उसके अन्य साथियों की तलाश है

Recommended For You