वो 3 मैच, 15 अगस्त और टीम इंडिया

Updated : Aug 14, 2020 15:43
|
Editorji News Desk

भारत की आजादी के बाद अब तक 3 मौके ऐसे आए जब 15 अगस्त के दिन टीम इंडिया फील्ड पर क्रिकेट खेलती नज़र आई. और, ये सभी मुकाबले रेड बॉल क्रिकेट यानी टेस्ट क्रिकेट के रहे.
 
भारतीय टीम के लिए आजाद भारत में 15 अगस्त के दिन फील्ड पर उतरने का पहला मौका 1952 में आया, जब 14 से अगस्त से शुरू हुए टेस्ट में इंग्लैंड से उसका सामना हुआ, और वो ड्रॉ रहा था. दरअसल, ओवल के मैदान खेले उस मैच में 14 और 15 अगस्त का खेल तो हुआ था पर आगे का खेल भारी बारिश से धूल गया था.

दूसरा मौका 15 अगस्त के दिन फील्ड पर उतरने का टीम इंडिया के लिए 49 साल बाद 2001 में आया. जब सौरव गांगुली की कप्तानी में गॉल टेस्ट में उसने श्रीलंका का सामना किया. 14 से 18 अगस्त के बीच खेले टेस्ट में भारत ने पहले दिन तो अच्छी शुरुआत की लेकिन दूसरे दिन स्वतंत्रता दिवस के जश्न की खुशी में शायद अपने विकेटों का मोल नहीं समझ सकी. जिसकी कीमत उसे आगे चलकर पराजय के तौर पर चुकानी पड़ी.
आजाद भारत में आखिरी बार टीम इंडिया अभी तक फील्ड पर 6 साल पहले यानी 2014 में क्रिकेट खेलती दिखी. इंग्लैंड की मेजबानी में महेन्द्र सिंह धोनी की टीम इंडिया का इम्तिहान. ये टेस्ट 15 अगस्त के दिन ही शरू हुआ लेकिन 5 दिन की जगह सिर्फ 3 दिन में ही सिमट गया.

बहरहाल, क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल यूं ही नहीं है. स्वतंत्रता दिवस पर खेले मुकाबलों को अनदेखा कर दें तो भारत आज टेस्ट की बेस्ट टीमों में है और उसके खिलाड़ी इस फॉर्मेट में टॉप.

team india

Recommended For You